भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्मृति नगर में निकाली भारत जोड़ो यात्रा: अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर, अरुण सिंह, गिरवर बंटी साहू, संदीप निरंकारी और अन्य कांग्रेसी रहें मौजूद

भिलाई। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो पदयात्रा निकली। भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 स्मृति नगर में इस यात्रा का आयोजन किया गया। भारत माता की जय, भारत एक है, कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद के नारो के साथ कांग्रेसियों ने यात्रा वार्ड के प्रमुख सड़कों पर पद यात्रा किया। जिला शहर कॉंग्रेस भिलाई अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर ने मीडिया से कहा की आज भारत मे भारत जोड़ो यात्रा की आवश्यकता है, हम सभी कांग्रेस जन माननीय राहुल गांधी जी के कदम से कदम मिलाते हुए चलते रहेंगे। भिलाई में पदयात्रा निरंतर जारी रखेंगे। आम जनता को यात्रा के उद्देश्य की जानकारी कांग्रेसीयों द्वारा दिया जा रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया, नगर निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू, सा डा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, भिलाई जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तुलसी साहू, निगम के एमआईसी मैम्बर संदीप निरंकारी, केशव चौबे, गीता रानी गेरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर के अध्यक्ष नंदकुमार कशयप, पार्षद गण, छाया पार्षद कमलेश देवांगन, ब्लाक महामंत्री इस्माईल खान सहित कांग्रेस के जिला एवं ब्लाक के पदाधिकारी सभी मंडल प्रकोष्ठ, मोर्चा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...