CG – TI की छुट्टी: SSP की बड़ी कार्रवाई… सिटी कोतवाली थाना प्रभारी हटाये गए… दुर्गा विसर्जन में जमकर हुआ था बवाल, देखिए आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर (Bilaspur) में दशहरे के दूसरे दिन जमकर बवाल हुआ था। यहां दुर्गा मां की विसर्जन झांकी में जमकर तोड़फोड़ हुई थी। बदमाशों ने जमकर पत्थरबाजी की। इसे लेकर बिलासपुर पुलिस (Bilaspur Police) एक्शन में दिखाई दे रही है। कई आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने इन बदमाशों का शहर में जुलूस निकाला। गिरफ्तार बदमाशों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसएसपी पारुल माथुर ने कोतवाली थाना प्रभारी को हटा दिया है।

बता दें दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में पत्थराव और तलवारबाजी के बाद जमकर बवाल हुआ था। इस काफी बवाल होने के बाद एएसपी पारुल माथुर ने कोतवाली थाना प्रभारी भारती मरकाम को हटा दिया है। साथ ही उनके जगह पर प्रदीप आर्या को नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

वहीं चकरभाठा प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज नायक को सिविल लाइन भेजा गया।

क्राइम ब्रांच में रतनपुर थाना प्रभारी शांत साहू को भेजा गया है। उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा को एसीसीयू से रतनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।

देखें आदेश

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...