भिलाई में सियान महोत्सव की शुरुआत: तीन वर्गों में होंगे पेंटिंग, सिंगिंग, डांस, रनिंग, बैटमिंटन जैसी कई प्रतियोगिताए…6 नवंबर को मेगा फाइनल

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में दिल तो बच्चा है जी की थीम पर सियान सदनों में सियान महोत्सव का आयोजन 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। सियान महोत्सव में पेंटिंग, सिंगिंग, वादन, नृत्य, रनिंग, वॉकिंग, बैटमिंटन, म्यूजिकल चेयर, रंगोली, कैरम, चैस, लुडो, रैम्प वॉक, अंताक्षरी, मेगा हाउजी का आयोजन होगा।

आयोजक व पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा व कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद ललित मोहन ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। 15 अक्टूबर का ऑडिशन सियान सदन सेक्टर-2, हुडको, नेहरू नगर, राधिका नगर, वैशालीनगर व हाउसिंग बोर्ड सियान सदन में सुबह 10 बजे किया जाएगा। सियान महोत्सव का मेगा फाइनल 6 नवंबर को शाम 4 बजे स्व. राजेश पटेल स्टेडियम सेक्टर-2 भिलाई में किया गया है। प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। महिला-पुरूषों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...