दुर्ग में फर्जी लूटकांड का खुलासा: टार्जन फ्रेंड के साथ स्कूटी सवार महिला ने रची थी लूट की झूठी कहानी…दुर्ग पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने फर्जी लूटकांड का खुलासा किया है। दोपहर तक जो महिला खुद को लूट का शिकार होना बता रही थी, रात होते तक वही आरोपी बन गई। महिला ने लूट की झूठी कहानी रची और पुलिस के सामने परोस दिया। वैसे भी कहते हैं, कानून के हाथ लंबे होते हैं। पुलिस ने अपने हाथ लंबे किए और जांच का दायरा बढ़ाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए कई एंगल से जांच की और खुलासा हुआ कि महिला ने लूट की झूठी कहानी रची है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने खुलासा करते हुए बताया कि, दोपहर में लूट की खबर आई। पद्नाभपुर दुर्ग की रहने वाली भावना राठौर ने कंप्लेन दर्ज कराई थी कि 4.65 लाख रुपए किसी ने लूट लिए। वह स्कूटी से जा रही थी। तभी वारदात हुआ। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।

महिला ने लूट की झूठी कहानी सुनाई। घटनास्थल के 9 किमी पहले अपने फ्रेंड को बैग महिला ने दे दिया। जिसमें पैसे थे। उसके बाद खाली बैग से खुद ही चली गई। अब इसका खुलासा हो गया है। बीसी के पैसे देने थे महिला को लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। जबकि, इस बार पैसे देने की बारी उसी की थी। पैसे नहीं होने के कारण अपने फ्रेंड के साथ ये साजिश रची गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...