कल दुर्ग के इन इलाकों में बिजली-पानी बंद…सुबह से दोपहर तक बिजली रहेगी बंद, निगम ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया इलाकों के नाम

भिलाई। ये खबर दुर्ग शहर के उन इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए है जहां कल सुबह से दोपहर तक बिजली बंद रहेगी। इस विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी ने इस संबंध में शेड्यूल जारी किया है। उस शेड्यूल को देखते हुए नगर निगम दुर्ग ने भी शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल की माने तो दुर्ग शहर के पचरीपारा, पोलसाय पारा, तमेरपारा, शिक्षक नगर, लुचकीपारा, बनियापारा, केलाबाड़ी सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं होगी। वहीं इन इलाकों में पेयजल सप्लाई भी प्रभावित रहेगी।

निगम ने अपनी रिलीज में क्या लिखा है…
नगर पालिक निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत लाइन बंद होने की दिनांक 16 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को आवश्यक सुधार कार्य किया जाना है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड छत्तीसगढ़ शासन का एक उपक्रम (छ.ग. वि.मे की एक उत्तरवर्ती कम्पनी) कार्यालय सहायक अभियंता के पत्र द्वारा जानकारी दी गई है कि विद्युत सप्लाई सुबह 9. 30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगी।

इस कारण विभागीय द्वारा जानकारी दी गई कि कल आवश्यक सुधार के लिए विद्युत सप्लाई बन्द किया गया है जिसके कारण प्रभावित क्षेत्र पचरी पारा,पोलसाय पारा, तमेर पारा, शिक्षक नगर, लुचकी पारा, बनिया पारा केलाबाड़ी सहित इत्यादि इलाकों में पानी सप्लाई बाधित रहेगी। इस कारण आवश्यकतानुसार समय एवं दिन में परिवर्तन किया जा सकता है। इसके लिए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चंद्राकार एवं जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...