हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस ने कई सीटों के नाम फाइनल किए…प्रदेश प्रभारी शुक्ला बोले-दो तिहाई बहुमत से जीत रहे हैं चुनाव

नई दिल्ली। समर चुनावी है…ये खबर चुनावी है…। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है. इस चुनावी हलचल के बीच शनिवार (15 अक्टूबर) को कांग्रेस (Congress) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इस बैठक में 50 से 60 सीटों पर नाम फाइनल किए गए हैं. हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि, “55 से 60 सीटों पर नाम फाइनल हुए हैं. कल तक लिस्ट आ जाएगी. मैंने कल ही बोल दिया था कि हम 2 तिहाई बहुमत से जीत रहे हैं.”

बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वंशवाद के आरोपों पर राजीव शुक्ला ने कहा कि, “ये लोग वंशवाद के आरोप तो न जाने कितनी बार लगा चुके हैं. ऐसे बयानों से अब जनता थक चुकी है. हमारे यहां तो अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है. कोई गांधी परिवार का सदस्य तो खड़ा नहीं हुआ है तो ये सब बातें फिजूल हैं.”

हिमाचल में 12 नवंबर को होगा मतदान

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार (14 अक्टूबर) को ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया है. हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा. मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे. हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से बहुमत के लिए 35 सीटें जीतनी जरूरी है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को समाप्त हो रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...