हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए विजय साहू को बड़ी जिम्मेदारी: बनाए गए चुनाव के लिए सह-पर्यवेक्षक, इस सीट का मिला जिम्मा, राजेंद्र साहू भी जाएंगे हिमाचल

भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 14 अक्टूबर को पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री, सीडब्ल्यूसी सदस्य व हिमाचल प्रदेश चुनाव के प्रभारी राजीव शुक्ला ने तैयारी शुरू कर दी है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के क्रेडा सदस्य विजय साहू को पत्र जारी कर हिमाचल प्रदेश चुनाव के जिला-मंडी का सहपर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रत्येक राय में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेंस वहां चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त करती है। इस चुनाव के रूप में विजय साहू को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी पर चुनावों की रणनीति बनाने के साथ ही उम्मीदवारों के चयन और प्रमुख मुद्दों को धार देने की जिम्मेदारी होती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी उनके द्वारा तय की जाती है। चुनाव प्रभारी द्वारा पत्र में यह भी बताया गया है भिलाई से विजय साहू व दुर्ग से राजेंद्र साहू को चुनाव सहप्रवेक्षक बनाया गया है।

विजय साहूू ने बताया कि जिला-मंडी के जिला प्रेक्षक और जिला-करसोग के विधानसभा प्रेक्षक के साथ समन्वय कर कार्य भी सौंपा गया था। केंद्र की कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जिस प्रकार विजय साहू नेे उत्तरप्रदेश, असम और भिलाई निगम चुनाव में अहम जिम्मेदरी निभाई, उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश की चुनाव की जिम्मेदारी अ’छी से निभाएंगे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...