OBC और EWS वर्ग के रजिस्ट्रेशन के लिए खुला पोर्टल: भिलाई नगर निगम के छूटे हुए लोगों के लिए 17 अक्टूबर तक पंजीयन चालू

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए फिर से वेब पोर्टल खोला गया है। ऐसे छूटे हुए लोग जो इस दायरे में आते हैं वह अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ ही अपने परिवार के सदस्यों का भी पंजीयन करा सकते हैं। छत्तीसगढ़ क्वांटीफायबल डाटा आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित सभी अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा पंजीयन को लेकर आदेश प्रसारित किया है।

अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा पंजीयन नहीं कराने के कारण छूटे हुए अन्य पिछड़ा वर्ग से समस्त व्यक्तियों को नवीन पंजीयन किए जाने के लिए Mop up Round के तहत दिनांक 16 सितंबर 2022 से पोर्टल खोला गया है। जिसका सोमवार दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को अंतिम दिन होगा। जिससे समस्त अन्य पिछड़ा वर्ग के शासकीय अधिकारी और कर्मचारी भी इस अवधि में स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सकते है।

महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त रोहित व्यास ने छूटे हुए लोगों से अनिवार्य रूप से पंजीयन करने हेतु अपील की है। पोर्टल में नवीन पंजीयन के लिए वेब पोर्टल cgqdc.in login एवं मोबाइल ऐप cgqdc पर भी उपलब्ध है। जिस पर संबंधित व्यक्ति स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन कर सकते हैं। भिलाई निगम कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को एवं अपने परिवारों के सदस्यों का आवश्यक रूप से पंजीयन दर्ज कराना होगा। क्वांटीफायबल डाटा आयोग द्वारा नवीन पंजीयन करने हेतु छूटे हुए लोगों के लिए एक सुनहरा मौका दिया जा रहा है। भिलाई निगम अपील करता है की अंतिम दिन में अपना और परिवार का पंजीयन अवश्य करा ले।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...