भिलाई में सियान महोत्सव की धूम: बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा…ऑडिशन देने पहुंचे 1 हजार पार्टिसिपेंट; पदाधिकारियों ने किया महोत्सव का शुभारंभ

भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्डों में दिल तो बच्चा है जी की थीम पर शनिवार को शहर के सभी सियान सदनों में सियान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने लगभग 1 हजार प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सियान महोत्सव का मेगा फायनल 6 नवंबर की शाम स्व. राजेश पटेल स्टेडियम सेक्टर-2 में किया जाएगा।

पार्षद व सियान महोत्सव के आयोजक वशिष्ठ नारायण मिश्रा व कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद ललित मोहन ने बताया कि नेहरू नगर, राधिका नगर, शांतिनगर, वैशालीनगर, हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-2, हुडको के सियान सदन में शनिवार सुबह 10 बजे सियान सदन के पदाधिकारियों और बुजुर्गों ने संयुक्त रूप से सियान महोत्सव का शुभारंभ किया।

महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता भी रखी गई है। जिसका ऑडिशन भी आज हुआ। ऑडिशन में सभी सियान सदनों के लगभग 1 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऑडिशन के बाद फायनल राउंड के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया। गायन क्षेत्र में 34, पेंटिंग में 2, कैरम में 25, चैस में 7, रैम्पवॉक में 12, म्युजिकल चेयर में 35, रंगोली में 4, नृत्य में 5, वादन में 2, लुडू में 16, अंताक्षरी में 18 प्रतिभागियों को फायनल राउंड के लिए चयन किया गया है।

वशिष्ठ व ललित ने बताया कि 6 नवंबर को शाम 4 बजे स्व. राजेश पटेल स्टेडियम सेक्टर-2 में सियान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। इस महोत्सव में शहर की प्रतिष्ठित हस्तियां अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी। ऑडिशन में प्रतिभागी के तौर पर नि:शक्तजन विभाग के पूर्व आयुक्त विवेक कुमार अग्रवाल व डॉ. आरती साहनी, डॉ. आेमप्रकाश गुप्ता विशेष आकर्षक का केंद्र रहे। वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने बताया कि फायनल जीतने वाले व अन्य प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...