टीचर ने नकल के शक में उतरवाए कपड़े, दुखी छात्रा ने खुद को लगाई आग… शिक्षिका हुई गिरफ्तार, जांच पैनल का गठन

टीचर ने नकल के शक में उतरवाए कपड़े, दुखी छात्रा ने खुद को लगाई आग

मल्टीमीडिया डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर में एग्जाम के दौरान नकल के शक में एक टीचर ने छात्रा को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया. इसके बाद घर जाकर छात्रा ने खुद को आग लगा ली. घटना के बाद कक्षा 9 की छात्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है.

वहीं छात्रा के आत्मदाह की कोशिश के मामले में आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है. छात्रा ने महिला टीचर पर आरोप लगाया कि नकल करने के शक में क्लास में उसके कपड़े उतरवा दिए गए थे.

छात्रा का घर छायानगर बस्ती में है. जबकि उसका स्कूल साकची थाना क्षेत्र में है. परीक्षा के बाद छात्रा घर गई और शुक्रवार की शाम 5 बजे खुद को आग लगा ली. इस घटना से नाराज परिजन और गांव वालों ने टीएमएच पहुंचकर हंगामा किया. उन्होंने टीचर पर कार्रवाई की मांग की थी.

पुलिस ने टीएमएच पहुंचकर छात्रा का बयान लिया. छात्रा ने बताया कि क्लास में मैडम ने सभी के सामने कपड़े उतरवाए और पिटाई की, जिससे आहत होकर उसने खुद को आग लगाई. छात्रा ने कहा कि वह परीक्षा में नकल नहीं कर रही थी.

वहीं, स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि मुझे जानकारी मिली थी कि छात्रा नकल कर रही थी. उसको इस दौरान सिर्फ डांटा गया था. प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रा के कपड़े उतरवाने को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

उधर, पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार को परीक्षा देकर घर लौटी. वह काफी परेशान थी. फिर उसने स्कूल ड्रेस में ही खुद पर केरोसीन तेल छिड़का और आग लगा ली. गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया.

परिजनों ने बताया कि कपड़े उतरवाने की बात उन्हें पीड़िता की सहेली ने बताई थी. घटना को लेकर परिजनों और लोगों में गुस्सा है. फिलहाल मामले की जांच सीतारामडेरा थाना पुलिस कर रही है. जांच के लिए पैनल का गठन किया गया है. जिसे दो दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...