टीचर ने नकल के शक में उतरवाए कपड़े, दुखी छात्रा ने खुद को लगाई आग… शिक्षिका हुई गिरफ्तार, जांच पैनल का गठन

टीचर ने नकल के शक में उतरवाए कपड़े, दुखी छात्रा ने खुद को लगाई आग

मल्टीमीडिया डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर में एग्जाम के दौरान नकल के शक में एक टीचर ने छात्रा को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया. इसके बाद घर जाकर छात्रा ने खुद को आग लगा ली. घटना के बाद कक्षा 9 की छात्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है.

वहीं छात्रा के आत्मदाह की कोशिश के मामले में आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है. छात्रा ने महिला टीचर पर आरोप लगाया कि नकल करने के शक में क्लास में उसके कपड़े उतरवा दिए गए थे.

छात्रा का घर छायानगर बस्ती में है. जबकि उसका स्कूल साकची थाना क्षेत्र में है. परीक्षा के बाद छात्रा घर गई और शुक्रवार की शाम 5 बजे खुद को आग लगा ली. इस घटना से नाराज परिजन और गांव वालों ने टीएमएच पहुंचकर हंगामा किया. उन्होंने टीचर पर कार्रवाई की मांग की थी.

पुलिस ने टीएमएच पहुंचकर छात्रा का बयान लिया. छात्रा ने बताया कि क्लास में मैडम ने सभी के सामने कपड़े उतरवाए और पिटाई की, जिससे आहत होकर उसने खुद को आग लगाई. छात्रा ने कहा कि वह परीक्षा में नकल नहीं कर रही थी.

वहीं, स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि मुझे जानकारी मिली थी कि छात्रा नकल कर रही थी. उसको इस दौरान सिर्फ डांटा गया था. प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रा के कपड़े उतरवाने को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

उधर, पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार को परीक्षा देकर घर लौटी. वह काफी परेशान थी. फिर उसने स्कूल ड्रेस में ही खुद पर केरोसीन तेल छिड़का और आग लगा ली. गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया.

परिजनों ने बताया कि कपड़े उतरवाने की बात उन्हें पीड़िता की सहेली ने बताई थी. घटना को लेकर परिजनों और लोगों में गुस्सा है. फिलहाल मामले की जांच सीतारामडेरा थाना पुलिस कर रही है. जांच के लिए पैनल का गठन किया गया है. जिसे दो दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ देवभोग दूध, जानिए अब कितने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम लोगों को अब दूध खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (CGCDF) ने देवभोग...

महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन,...

नई दिल्ली/रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने देश के 6 राज्यों...

महादेव सट्टा एप मामला : 7 दिनों तक ED...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। ईडी ने इस मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल...

पति को हाईकोर्ट से झटका, फैमिली कोर्ट का तलाक...

बिलासपुर। पत्नी से तलाक लेने की मांग कर रहे एक पति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट द्वारा...