ये रिश्ता क्या कहलाता है की फेम एक्ट्रेस ने लगाई फांसी… प्रेम-प्रसंग में जान देने की आशंका… इन सीरियलों में निभा चुकी है लीड रोल

मल्टीमीडिया डेस्क। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएस अस्पताल भिजवाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कॉलोनी का है। कई साल से इंदौर में रह रही टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। ठक्कर स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में संजना का किरदार निभाया था, जिससे यह बहुत फेमस हो गई थी। अभी तक की जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है।

वैशाली को मिल चुका है गोल्डन पेटल अवार्ड्स…
वैशाली ठक्कर ने अपनी करियर की शुरुआत एंकरिंग से की थी। साल 2015 में उन्हें स्टार प्लस का शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में संजना का किरदार निभाने का मौका मिला था। उन्होंने इस टेलीविजन शो से खूब प्रसिद्धि हासिल की थी। इस शो के बाद वह ये वादा रहा, ये हैं आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विष और अमृत में नजर आई। वैशाली का सबसे पॉपुलर किरदार ससुराल सिमर का का अंजलि भारद्वाज का था, जिसके लिए उन्होंने गोल्डन पेटल अवार्ड्स के बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल से सम्मानित भी किया जा चुका है।

साल 2019 में वैशाली टेलीविजन शो मनमोहिनी में नजर आ रही थी, जिसमे वह मानसी का किरदार निभाई। टेलीविजन के अलावा वैशाली ने फिल्मों में भी काम किया है। वैशाली मूल रूप से उज्जैन के महिदपुर की रहने वाली हैं।

यह कोई फिल्मी कलाकारों का इस तरीके से आत्महत्या करना कोई पहला मामला नहीं है। इसस पहले भी कई कलाकारों ने किसी न किसी वजह से अपनी जिंदगी की जंग हार चुके हैं। अब देखना होगा पुलिस जांच में क्या हकीकत सामने आती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...