शहंशाह-ए-जादू ने दुनिया को कहा अलविदा: जादूगर OP शर्मा की कानपुर में किडनी फेलियर से हुई मौत…36,500 स्टेज शो का है रिकॉर्ड…CM योगी ने जताया शोक

कानपुर। शहंशाह-ए-जादू कहें जाने वाले जादूगर ओपी शर्मा का निधन हो गया। दुनिया में अपनी जादूगरी का परचम फहराने वाले कानपुर के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा ने शनिवार देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया। वह किडनी की बीमारी के चलते फॉर्चून हॉस्पिटल में भर्ती थे. 49 वर्षीय शर्मा शहर के बर्रा-2 में रहते थे। उन्होंने फॉर्च्यून हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।रंगमंच और इंद्रजाल की दुनिया का हर शख्स गमगीन हो गया। 36,500 स्टेज शो का रिकॉर्ड बनाने वाले ओपी शर्मा 10 दिन से वेंटिलेटर पर थे।

UP के CM योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओपी शर्मा के निधन पर शोक जताया है। सीएम योगी ने एक ट्वीट में लिखा, ”अपनी नायाब कला के द्वारा दशकों से लोगों का मनोरंजन कर रहे प्रख्यात जादूगर श्री ओ.पी. शर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके शोकाकुल परिजनों एवं असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!”

घर का नाम रखा था भूत बंगला
ओपी शर्मा ने अपना आवास कानपुर दक्षिण के बर्रा-2 में बनवाया था। उन्होंने अपने घर का नाम भूत बंगला रखा था। इतना ही नहीं उनके घर के मेन गेट पर भूतों की आकृति भी बनी हुई है। कानपुर दक्षिण के बदला क्षेत्र में उनका बंगला काफी चर्चित है।

राजनीति में भी अजमाया था हाथ
ओपी शर्मा ने 2002 में राजनीति में भी हाथ अजमाया था। उन्होंने गोविंद नगर विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान वह जादू दिखाकर वोट मांगते नजर आए थे। उनकी वोट मांगने के अंदाज से चुनावी सभाओं में भीड़ तो खूब जुटी, लेकिन वोट नहीं जुटा पाए।

शहंशाह ए जादू से सम्मानित
जादू की कला में पारंगत ओपी शर्मा ने मेरठ में 2014 के बाद अब 2022 में शो किए। सीनियर ओपी शर्मा को इंडियन मैजिक मीडिया सर्किल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवॉर्ड 2021 से नवाजा। उन्हें शहंशाह ए जादू की उपाधि दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...