BSP पहुंची इस्पात मंत्रालय की एडिशनल सेक्रेटरी सुकृति: कोक ओवन से लेकर प्लेट मिल में देखा काम…विश्व की सबसे लंबी रेलपांत को भी करीब से बनते देखा

भिलाई। भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय की एडिशनल सेक्रेटरी व फाइनेंशियल एडवाईजर, सुश्री सुकृति लिखी अपने एक दिन के भिलाई प्रवास पर आज दिनांक 18 अक्टूबर, 2022 को प्रातः भिलाई आयी। इस्पात नगरी के प्रवास के दौरान एडिशनल सेक्रेटरी ने भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न उत्पादक इकाईयों का निरीक्षण किया और संयंत्र के निष्पादन की समीक्षा की। इस अवसर पर उनके साथ उपसचिव इस्पात श्री जी सारथी राजा भी भिलाई प्रवास पर आये हैं।

अपने संक्षिप्त प्रवास पर भिलाई पहुंची एडिशनल सेक्रेटरी व फाइनेंशियल एडवाईजर, सुश्री सुकृति लिखी और उपसचिव इस्पात श्री जी सारथी राजा का भिलाई निवास में संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता एवं कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के भट्टा, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान), श्री तपन सूत्रधार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), डाॅ ए के पंडा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ एम रविन्द्रनाथ ने स्वागत किया। भिलाई निवास के प्रांगण में एडिशनल सेक्रेटरी सुश्री सुकृति लिखी और उपसचिव इस्पात श्री जी सारथी राजा ने वृक्षारोपण भी किया।

संयंत्र का अवलोकन करने सुश्री सुकृति लिखी, भिलाई निवास से सीधे संयंत्र परिसर में सेफ्टी एक्सीलेंस सेंटर पहुंची। इस सेंटर में संयंत्र भ्रमण के दौरान सुरक्षा संबंधित जानकारी प्रदान की गई। संयंत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता तथा कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार भी उपस्थित रहे। संयंत्र भ्रमण के प्रारंभ में सबसे पहले वे कोक ओवन बैटरी नं.-11 गयी। फिर वहां से प्लेट मिल पहुंचकर प्लेटों की रोलिंग को करीब से देखा। तत्पश्चात नवीनतम और अत्याधुनिक ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 8 में पहुंच कर हाॅट मेटल के उत्पादन की प्रक्रिया से अवगत हुई।

संयंत्र भ्रमण के इसी क्रम में स्टील मेल्टिंग शाॅप-3 पहुंची जहां वे इस्पात उत्पादन की प्रक्रिया से रूबरू हुयी। इसके पश्चात विश्व की सबसे लम्बी 260 मीटर रेल्स के उत्पादन करने वाली संयंत्र की अत्याधुनिक यूनिवर्सल रेल मिल में लम्बी रेलपांतों के उत्पादन की प्रक्रिया का अवलोकन किया।

संयंत्र में लौह एवं इस्पात उत्पादन की प्रक्रिया का निरीक्षण करने के पश्चात् वे इस्पात भवन में निदेशक प्रभारी के सभागार में संयंत्र के उत्पादन और निष्पादन पर आयोजित बैठक में दिये गये प्रस्तुतिकरण के माध्यम से संयंत्र के निष्पादन की समीक्षा की। बैठक के पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एडिशनल सेक्रेटरी व फाइनेंशियल एडवाईजर, सुश्री सुकृति लिखी ने विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया।

इस बैठक में सुश्री सुकृति लिखी, उपसचिव इस्पात श्री जी सारथी राजा के साथ संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के भट्टा, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान), श्री तपन सूत्रधार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), डाॅ ए के पंडा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ एम रविन्द्रनाथ सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...