दिल दहला देने वाला मामला: पति ने पत्नी, बेटा-बेटी और सास-ससुर को दी दर्दनाक मौत… सभी को नींद में जिंदा जला दिया… इस खौफनाक वारदात को आरोपी ने इसलिए दिया अंजाम, जानिए वजह

जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले से दिल दहला देने वाले मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी, बेटी-बेटा समेत सास और ससुर को जिंदा जला दिया। हैवान ने उस समय आग लगाई जब सभी लोग एक ही कमरे में गहरी नींद में सोए हुए थे। आग लगाने के बाद कमरे के सारे दरवाजे-खिड़की बंद कर दिए। जिससे किसी को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इस दर्दनाक घटना से इलाके में दशहत का माहौल बना हुआ है।

आग से घिरे बच्चे चीखते रहे…लेकिन आरोपी को तरस नहीं आया
दरअसल, यह दर्दनाक घटना जालंधर जिले के बीटला गांव की है। जहां आरोपी पति काली सिंह का पत्नी से किसी बात पर विवाद चल रहा था बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही परमजीत कौर अपने बच्चों को लेकर मायके के गांव बीटला आई हुई थी। इसी बीच रात बीती रात उसका पति काली सिंह भी उसे लेने आ पहुंचा। लेकिन महिला के पिता सुरजन सिंह बेटी को उसके साथ भिजाने से मना कर दिया। इसको लेकर उनका विवाद भी हुआ। इस बात को लेकर आरोपी इतना गुस्सा हो गया कि जब पूरा परिवार सोया हुआ था तो कमरे को बाहर से लॉक कर दिया। फिर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। सभी चीखते रहे लेकिन आरोपी को कोई तरस नहीं आया।

सुबह तक सभी जलकर बन चुके थे राख
बता दें कि सुबह जैसे ही लोगों को आग की लपटें और बदवू का अहसास हुआ तो वह अपने घरों से बाहर आए। जब उन्होंने यह पूरा मंजर देखा तो वह हैरान रह गए। कमरे से पांचों शव पूरी तरह से राख हो चुके थे। इसी बीच आरोपी चीख-चीखकर चिल्ला रहा था कि अपनी आंखों के सामने ही उसने अपनी पत्नी, बेटी, बेटा, सास और ससुर को जिंदा जला दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना देकर पुलिस को बुलाया। लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुका था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...