पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा की पहल पर सेक्टर 1 में लगेगा जनता क्लीनिक: दुर्ग IG ने पोस्टर का किया विमोचन…विशेषज्ञ डॉक्टर नि:शुल्क देंगे सेवाएं; जानिए डिटेल्स

भिलाई। भिलाई नगर सेक्टर-1 स्थित जनता कार्यालय में पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा द्वारा भिलाई के नागरिकों की सुविधा के लिए दीपावली के शुभ अवसर पर जनता क्लीनिक का शुभारंभ करने जा रहे है। आईजी बद्रीनारायण मीणा ने जनता क्लीनिक के पोस्टर का बुधवार को विमोचन किया। पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा व पूर्व पार्षद ललित मोहन ने बताया कि जनता की नि:शुल्क उपचार के लिए जनता क्लीनिक का कंस्प्ट लाया गया है।

जनता क्लीनिक में शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी के सहयोग प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार को शिशु रोग, नेत्र रोग के लिए 9 से 11 बजे तक, शल्य चिकित्सा व चर्म रोग के लिए 11 से 1 बजे तक, जनरल फिजीशियंस, हड्डी रोग के लिए 1 से 3 बजे तक, स्त्री रोग नाक, कान, गला के लिए दोपहर 3 से 5 बजे तक OPD खोली जाएगी।

स्पर्श अस्पताल रामनगर के सहयोग से महीने के पहले गुरुवार को डॉ. नीरज, डॉ. तिलेश खुशरो, डॉ. अफसाना कुरैशी अलग-अलग समय में अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा रविवार को 12 से 1 बजे तक डॉ. आर पिपर सानिया व डॉ. जय तिवारी दोपहर 12 से 1 बजे तक, डॉ. मैनक देव सिकदर मनोरोग चिकित्सा रविवार 12 से 1 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे।

इसके अलावा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कब्डवाल भी अपनी सेवाएं देंगी। पोस्टर विमोचन के संक्षिप्त कार्यक्रम में आईजी मीणा ने जनता क्लीनिक की पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जनता को बेहद चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। पोस्टर विमोचन में मनीष दुबे, सोनल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। जनता क्लीनिक में मरीजों को उपलब्ध आवश्यक दवाई दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...