बीएमएस ने BSP ठेका श्रमिकों को जल्द से जल्द बोनस देने की मांग की…IR विभाग में महाप्रबंधक के नाम सौंपा ज्ञापन

भिलाई। BSP मजदुर संघ (बीएमएस) ने आज ठेका श्रमिकों के लिए शीघ्र बोनस देने की मांग की है। ठेका प्रकोष्ठ के प्रभारी हरिशंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में आई आर विभाग में महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन देकर भिलाई इस्पात संयंत्र मे कार्यरत ठेका श्रमिकों को दीपावली के पूर्व बोनस भुगतान देने कि मांग की है। बात दे कि भिलाई इस्पात संयंत्र में हजारों की संख्या में ठेका श्रमिक कार्य करते हैं जो संयंत्र के इस्पात उत्पादन में उनकी भी महत्वपूर्ण भागीदारी हैं।

बीएमएस ने कहा ठेका श्रमिकों का जिस प्रकार से ठेकेदारों द्वारा शोषण किया जा रहा है वह निंदनीय है। बीएमएस कि मांग है कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा ठेका श्रमिकों को जो बोनस भुगतान का आदेश संयंत्र प्रबंधन द्वारा निकाला गया है, कि दीपावली के पूर्व सभी ठेका श्रमिकों को वास्तविक बोनस का भुगतान किया जावें।

संयंत्र के ठेका श्रमिकों की लगातार शिकायत मिल रही है कि आदेश के बाद भी दीपावली के पूर्व बोनस का भुगतान सभी को नहीं होता है। जो बोनस दिया भी जाता है वह वास्तविक राशि से बहुत कम रहता है। इसलिए आई आर से यूनियन की मांग है कि विभाग प्रमुख के माध्यम से सभी ठेका श्रमिकों को दीपावली के पूर्व बोनस का वास्तविक भुगतान हो यह सुनिश्चित किया जावे।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से ठेका प्रभारी हरि शंकर चतुर्वेदी, शारदा गुप्ता, वशिष्ठ वर्मा, सुरेंद्र चौहान, अनिल सिंह, सुदीप सेनगुप्ता सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...