अवैध निर्माण पर भिलाई निगम का चला बुलडोजर: नाली के उपर अतिक्रमण हटाया गया…500 मीटर में खाली कराया गया कब्जा…सकरी सड़क हुई चौंड़ी; देखिये तस्वीरें

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई का आज एक बार फिर बुलडोज़र चला है। वैशालीनगर जोन क्षेत्र अंतर्गत अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर यह सख्त कारवाही की गई है।

अम्बेडकर नगर के सड़क 2 में कई रहवासियों ने नाली के उपर अवैध अतिक्रमण करते हुए निर्माण कर लिया था। जिसके चलते नाली सफाई में बाधा उत्पन्न हो रही थी। वही सड़क की चौड़ाई कम होने से आवागमन करने वालो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

अतिक्रमण के चलते नाली की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़को पर बहने लगा था। इसकी शिकायते कई लोगों ने निगम में की थी। जिसको लेकर आज भिलाई निगम की टीम ने अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण को तोड़ते हुए नाली से कब्जा मुक्त कराया।

गौरतलब है कि निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण एवं अवैध प्लाटिंग के विरूद्व सख्त कारवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। आज सुबह अम्बेडकर नगर सड़क 2 में निगम की टीम जब कार्रवाई करने पहुॅची तो कई लोगो ने नाली के उपर पेवर ब्लाक, वाहन पार्किंग के लिए निर्माण, फैसिंग निर्माण कर लिया था।

जिसे निगम की राजस्व टीम ने तोड़ कर स्थल को कब्जा मुक्त कराया। लगभग 500 मीटर लम्बी नाली से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जेसीबी एवं डंपर की सहायता से की गई। आज की कार्रवाई में जोन आयुक्त पुजा पिल्ले, सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...