गृहमंत्री साहू की दिवाली शॉपिंग: बिहान बाजार में पहुंचे सामान खरीदने…मशरूम मोदक और धान की झालर व फ्लोटिंग दीये लिए

भिलाई। दीपावली के मौके पर जनपद पंचायत परिसर में आयोजित बिहान बाजार में आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू दिवाली शॉपिंग के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने मशरूम मोदक, धान की झालर और फ्लोटिंग दीये खरीदे। श्री साहू को बिहान बाजार का सबसे खास आकर्षण फ्लोटिंग दीये लगे। उन्होंने समूह की महिलाओं से फ्लोटिंग दीये के बारे में पूछा। समूह की महिलाओं ने बताया कि इस तरह से पानी में तैरने वाले दीये बहुत खूबसूरत लगते हैं और खूब बिक रहे हैं।

गृह मंत्री ने इस मौके पर धान की झालर की खरीदी भी की। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में धान की झालर त्योहार के मौके पर लगाने की खूबसूरत परंपरा है जब धान पक जाती है तब दिवाली के मौके पर धान की बाली की सुंदर सजावट घरों में होती है और हमारे घर की सुंदरता इससे बहुत निखर जाती है।

साथ ही पड़की भी धान के दाने खाने आती है। इस तरह से दीवाली त्योहार प्रकृति से हमारे रिश्तों की खूबसूरती को भी बताता है। श्री साहू ने इस मौके पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विक्रय की जा रही अन्य वस्तुओं को भी देखा।


जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने बताया कि यहां पर 51 समूहों ने स्टॉल लगाएं हैं। इसके साथ ही भिलाई में भी सीमार्ट में बड़ी संख्या में दिवाली की पारंपरिक वस्तुओं की बिक्री हो रही है। उन्होंने बताया कि शाम को बड़ी संख्या में लोग यहां शॉपिंग करने पहुंचते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव , जनपद अध्यक्ष श्री देवेंद्र देशमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक हरकत का VIDEO: पेट्रोल पंप पर लड़की ने...

डेस्क। कुछ महिलाएं, महिला होने का फायदा उठाती हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महिलाएं जानबूझकर हंगामा करती हैं और झूठे...

वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने...

दुर्ग। सांसद विजय बघेल ने आज वैशाली नगर विधानसभा के तीन मंडलों में जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा निकाले। कैम्प मंडल वैशाली नगर मंडल सुपेला मंडल...

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के...

दो सटोरी गिरफ्तार: Durg पुलिस ने Raid मार कर...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना क्षेत्र से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस ने सट्टा पर्ची के साथ रंगे हाथों...

ट्रेंडिंग