विधायक देवेंद्र का दिवाली पर बड़ा ऐलान; भगवान श्री राम के नाम से बनेगा स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन केंपस…खुर्सीपार में जल्द होगा लोकार्पण

ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर में होगी AC लाइब्रेरी
-डिजिटल लाइब्रेरी की भी होगी सुविधा
-मल्टीस्पेशलिटी AC जिम भी होगा
-वाईफाई युक्त होगा कैंपस

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने धनतेरस के शुभ अवसर पर शहर के युवाओं और बच्चों को बड़ी सौंगात दी है। खुर्सीपार क्षेत्र में विधायक की पहल पर भगवान श्रीराम स्टपोट्स एडं एजुकेशन सेंटर खोला जाएगा। जहां खेल के साथ ही सभी प्रकार की जरूरी सुविधाएं होगी। गौरतलब है कि धनतेरस के अवसर पर खुर्सीपार श्रीराम चौक में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया था।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की उपस्थिति में यहां धनतेरस पर्व धूमधाम से मनाया गया। हजारों की संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासी व युवाओं ने विधायक देवेंद्र यादव के साथ मिलकर श्रीराम चौक में 11000 दीप जलाए गए। इस दौरान शहर के बच्चे औरयुवाओं के कॅरियर को ध्यान में रखते हए। उन्हें आगे बढ़ाने और खेल के साथ ही बेहतर शिक्षा व्यवस्था की सुविधा देने के लिए भगवान श्रीराम स्पोर्ट्स एवं एजुकेशन कैम्पस की सौगात देते हुए घोषणा की।

अपने घोषणा में विधायक यादव ने बताया कि उन्होंने शहर के युवाओं और बच्चों के लिए इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। यह शहर व जिले का पहला ऐसा एजुकेशन सेंटर होगा, जहां खेल और लाइब्रेरी दोनों होंगे। यहां युवाओं को खेल के साथ ही बेहतर शिक्षा के सुविधा संसाधन उपलब्ध कराएं जाएंगे। पूरो कैम्पस ही बेहतर व सर्व सुविधा युक्त होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...