तिरंगे रोप लाइट से रोशन हुआ हमारा दुर्ग शहर: धमधा नाका से नई गंज मंडी और Y शेप ओवरब्रिज पर MLA अरुण वोरा ने किया लोकार्पण

दुर्ग। दुर्ग शहर के सड़को से अब जब आप गुजरेंगे तो आपको प्राउड इंडियन वाली फीलिंग आएगी। शहर के कई मुख्य सड़को के लाइट पोल में तिरंगा रोप लाइट लगाया गया हैं। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने शहरवासियों को सौगात देते हुए गुरूवार को धमधा नाका से पटरीपार के नई गंज मंडी और वाय शेप ओवरब्रिज पर तिरंगे रोप लाइट का लोकार्पण किया।

इसके अलावा पद्मनाभपुर के जनता उद्यान में नागरिकों की मांग पर फ्लड लाइट का लोकार्पण भी किया गया। विधायक अरुण वोरा की विधायक निधि से कुल 15 लाख की लागत से शहरवासियों को दिवाली के अवसर पर खूबसूरत लाइटिंग की सौगात दी गई।

इससे पहले नवरात्रि से पहले शिवम मॉल के पास डिवाइडर से स्टेशन चौक तक रंगीन तिरंगा रोप लाइट चालू की गई थी। अब शहर के अन्य प्रमुख सड़कों पर तिरंगे रोप लाइट से शहर की खूबसूरती लगातार निखर रही है। वोरा की पहल पर जीई रोड का बड़ा हिस्सा भी जगमग हो रहा है। वोरा ने जीई रोड के शेष हिस्से पर पोल में लाइट लगाकर चालू करने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

रोप लाइट के लोकार्पण के अवसर पर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, शंकर ठाकुर, हमीद खोखर, पार्षद उषा ठाकुर, काशी राम रात्रे, एल्डरमेन राजेश शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल सहित अन्य नागरिक व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

इससे पहले ठगड़ा बांध, गंजपारा, जिला अस्पताल परिसर, पुराना बस स्टैंड और नए बस स्टैंड के अलावा शीतल मंदिर स्टेडियम बैगा पारा सहित कुल 25 स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाई जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...