विधायक अरुण वोरा ने ख़रीदे मिट्टी के दीये और फटाखे: शहर के लाइट व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा के इंतज़ाम बेहतर बनाने दिए निर्देश

दुर्ग। दुर्ग शहर के कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने शनिवार को धनतेरस के मौके पर मार्केट जाकर मिट्‌टी के दीये खरीदे। पटाखे सहित दीप पर्व के लिए अन्य सामग्री की खरीदी भी की। वोरा ने शहर के नागरिकों से स्थानीय कुम्हारों द्वारा तैयार मिट्‌टी के दीये खरीदने की अपील की। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मेहनतकश कुम्हारों द्वारा निर्मित मिट्‌टी के दीये व अन्य सामग्री खरीदने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल से कुम्हारों की सामग्री बिकेगी और उन्हें भी दीप पर्व की खुशियां मनाने का अवसर मिलेगा। वोरा ने इंदिरा मार्केट व समृद्धि बाजार सहित अन्य मार्केट में जनता व व्यापारियों को कोई समस्या न होने देने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को चौकस रहने कहा है।

पार्किंग के साथ ही हर तरह से सुरक्षा के प्रति मुस्तैद रहने के निर्देश देते हुए वोरा ने कहा कि नगर निगम को सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वोरा ने कल लोक कला मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये थे। आज दीप पर्व के अवसर पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेमेतरा में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली जिला...

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बेमेतरा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर : 29 अक्टूबर...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...