हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट…सोनिया गांधी से संजय दत्त तक इन 40 नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक…CM भूपेश का भी नाम शामिल; देखिए लिस्ट

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तमाम पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. प्रत्याशियों ने नामांकन भी कर लिया है. 12 नवंबर को 68 विधानसभा सीट पर एक फेज में हिमाचल चुनाव होंगे. इस बीच प्रदेश में पूरी दमखम के साथ सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है.

इनका नाम शामिल
आपको बता दें, इस लिस्ट में कांग्रेस ने सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपिंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विप्लव ठाकुर, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, धनी राम शांडिल, प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुप्रिया श्रीनेत, आशा कुमारी, संजय दत्त, तजिंद्र पाल सिंह बिट्टु, गुरकीरत सिंह कोहली, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंद्र कुमार, श्रीनिवास बीवी, विनय कुमार, डीवीएस राणा, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा और राजेश लीलोथिया सहित 40 नेता शामिल हैं. बताते चले की 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हर पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही है. जहां पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है, तो वहीं अभी तक कांग्रेस ने अपने 1 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी नहीं की है. यह सीट हमीरपुर है, जिसे लेकर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस, 16...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के...