CG – 2 दिन पहले मछली पकड़ने निकला था युवक, अब मिली लाश: शरीर में कई जगह चोट के निशान, हत्या की आशंका

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लापता युवक के लाश मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की वो दो दिन पहले मछली पकड़ने निकला था। अब 2 दिन बाद उसका शव मिला है। युवक के शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं। आशंका जताई गई है कि पहले उसकी हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

तौलीपाली निवासी संतराम शुक्रवार को घर से मछली पकड़ने निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता ही नहीं चला। देर शाम तक वह घर ही नहीं लौटा था। वहीं शनिवार सुबह से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बावजूद शनिवार शाम तक भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच सुबह जब लोग गांव में बने तालाब में नहाने गए, तब उन्होंने तालाब में तैरती हुई एक लाश देखी थी। लाख देखने पर उसकी पहचान संतराम के रूप में हुई।

इसके बाद गांव के लोगों ने ही परिजनों और पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंते। शव को पीएम के लिए भी भेज दिया गया था। शव देखने पर पुलिस को चोट के निशान भी मिले हैं। शरीर में कई जगह पर चोट के निशान हैं। इस वजह से पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले में जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...