CG – लव, SEX और धोखा: नाबालिग से पहले की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर फार्म हाउस में दो दिनों तक किया बलात्कार… छोड़कर भाग गया… आरोपी को हुई 20 साल की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने नाबालिक से पहले दोस्ती की फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद शादी करने के बहाने ले जाकर एक फार्म हाउस में रखा और दुष्कर्म किया फिर नाबालिक को छोड़ भाग गया। नाबालिक की शिकायत लर बिल्हा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चालान पेश किया था। ट्रायल के बाद अब फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट ने सजा सुनाई है। नाबालिक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को अदालत ने बीस साल कारावास की सजा सुनाई है।

बिल्हा क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की लड़की दो मार्च 2017 से आठ मई 2020 तक अपने रिश्तेदार के घर में रह रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान मुंगेली जिले के मौंहाभाठा केसरूवाडीह निवासी राम खिलावन कुर्रे (27) से हुई। युवक ने उससे दोस्ती के बहाने बातचीत शुरू की। फिर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। नाबालिग लड़की भी उसकी बातों में आ गई। युवक ने उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। लड़की भी उससे शादी करने के लिए तैयार हो गई।

इस बीच दो मार्च 2017 को राम खिलावन लड़की के घर गया और उससे शादी करने का झांसा देकर उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर उसे भगाकर ले गया। लड़की को वह फार्म हाउस में रखा, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 24 घंटे तक उसे साथ रखने के बाद युवक ने उसे बेलसरी नाका के पास छोड़ दिया और उसे बाद में अपने घर लेकर जाने की बात कही। उसकी बात मानकर लड़की अपने रिश्तेदार के घर चली गई।

पांच मई 2020 को युवक उसे लेने के लिए रिश्तेदार के घर गया और लड़की को अपने घर ले जाकर दो दिन तक रखा रहा। अपने घर में भी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, युवक के परिजनों ने दोनों को घर से निकाल दिया। तब युवक लड़की को दो दिन तक फिर फार्म हाउस में रखा। इस बीच वह लड़की को बिना बताए छोड़कर भाग गया। परेशान लड़की ने 27 मई 2020 को बिल्हा थाने में पूरी घटना की जानकारी दी और उसके खिलाफ केस दर्ज करा दी।

आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने जांच के बाद कोर्ट में चालान पेश किया। फास्टट्रैक कोर्ट में ट्रायल के दौरान आरोपी युवक को नाबालिग लड़की को भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के लिए दोषी ठहराया। केस की सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषी युवक को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...