गौरा-गौरी की पूजा कर MLA अरुण वोरा ने मुस्कुराते हुए खाए सोटे…कहा- मुख्यमंत्री भूपेश की पहल से बढ़ रहा लोक त्योहारों का महत्व

दुर्ग। राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष एवं दुर्ग शहर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा शहर के कई वार्डों में आयोजित किए जाने वाले गौरा गौरी कार्यक्रम में पहुंच कर पूजा अर्चना की एवं शहर की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले त्योहार का छत्तीसगढ़ में विशेष महत्व है जिसमें पूजा उपरांत हाथों में सोटे खाने की परंपरा है जिसकी ये मान्यता है कि सोटे खाने से अनिष्ट की आशंका टलती है एवं खुशहाली आती है, वोरा ने भी हाथों में मुस्कुराते हुए सोटे खा कर शहर के विकास एवं नागरिकों की समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर लगातार छत्तीसगढ़ के तीज त्योहारों एवं लोक महत्व के पारंपरिक पर्वों का महत्व बढ़ रहा है। तीजा पोला हो, गौरा गौरी पूजन या विश्व आदिवासी नृत्य महोत्सव छत्तीसगढ़ की हर लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

आधुनिकता एवं अधोसंरचना के विकास के साथ ही यह आवश्यक है कि हम अपनी मूल संस्कृति से जुड़े रहें जिसके लिए मुख्यमंत्री के प्रयास सराहनीय हैं।

छत्तीसगढ़ी ओलंपिक से पारंपरिक खेलों को भी बड़ा प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है एवं राज्य भर के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर ओलंपिक में हिस्सा लिया है नई प्रतिभाएं सामने निखर कर आ रही हैं। वोरा ने सभी शहर वासियों को दीपावली, गोवर्धन एवं गौरा गौरी पूजा की शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेमेतरा में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली जिला...

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बेमेतरा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर : 29 अक्टूबर...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...