BSP ठेका श्रमिक ने नंदनी में की आत्महत्या: परिवार वालों ने जताया हत्या की आशंका…इन दो मांगों को लेकर रात भर जमकर हुआ हंगामा…सुबह तक फंदे पर लटका रहा शव

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के एक ठेका श्रामिक ने नंदिनी माइंस के मेंटेनेंस ऑफिस के सामने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों को जानकारी मिलते ही वे बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचें। परिजनों ने अनुकंपा नियुक्ति और मुआवजा राशि की मांग करते हुए वहां रात भर हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके कारण मृतक का शव रात भर फंदे से लटका रहा। आज सुबह शव को तहसीलदार के सामने फंदे से उतार कर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया।

नंदिनी टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम की है। गजानंद साहू (25) निवासी ग्राम कोकड़ी पिता पुनाराम साहू बीएसपी टाउनशिप नंदिनी के मेंटेनेंस ऑफिस में कार्य करता था। वह रोज की तरह बुधवार सुबह काम पर आया था। शाम को वह मेंटेनेंस ऑफिस के सामने कमरे में गया। वहां नायलोन की रस्सी को उसने पंंखे से बांधकर फांसी लगा ली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी जेब की तलाशी लेने पर जेब से एक आधार कार्ड मिला। उससे उसकी पहचान हुई। युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चला है। पुलिस कारण का पता लगाने के लिए साथ काम करने वाले और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

इधर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। गजानंद के परिजनों ने कहा कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसकी हत्या करके उसे यहां लटकाया गया है। परिजनों ने वहां काफी हंगामा किया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें समझाया। इसके बाद भी परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

परिजनों ने शव को रात भर फंदे से नीचे नहीं उतारने दिया। दुर्ग पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि गुरुवार को तहसीलदार के समक्ष शव को फंदे से नीचे उतारा जाएगा। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव पीएम के लिए भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट से साफ पता चल जाएगा कि युवक की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...