दुर्ग में दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत: तेज रफ़्तार बाइक सवार ने ट्रिप्सी बाइक सवारों को ठोका…एक युवक की मौत, दो घायल

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक बार फिर से रफ्तार ने किसी की जान ली है। दरहसल नगपुरा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने ट्रिप्सी बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य दो घायल है।

मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलगांव पुलिस ने बताया कि बजरंग पारा उरला दुर्ग निवासी भोला साहू अपनी बाइक CG 07 CC 5640 में अपने दोस्त उकेश साहू, विमल साहू के साथ ग्राम हीर्री जलाबांधा रोड नगपुरा की ओर आ रहे थे। इस दौरान बाइक CG 07 LW 8849 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तीनों युवको को चपेट में ले लिया।

आरोपी बाइक सवार चालक नगपुरा की ओर से आ रहा था।  घटना में भोला को सिर, कमर और हाथ वहीं विमल साहू को शरीर और उकेश साहू के सिर समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में अंदरूनी गंभीर चोंटे आई।

सूचना डायल 112 को देने के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते मे उकेश साहू की मौत हो गई। वहीं विमल साहू का उपचार अस्पताल में जारी है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...