दुर्ग में परिवार की दबंगई: युवक ने पुलिस के सामने फूंकी सरपंच के भाई की फोर व्हीलर…पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद; विडियो वायरल

बार-बार फोन करने के बाद भी पुलिस समय पर नही पहुंची

अम्लेश्वर, पाटन। दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में बीती रात जमकर हंगामा हो गया। दरहसल एक युवक व उसके परिवार की दबंगई देखी गई। पूरा मामला ग्राम घूघवा का है। बताया जा रहा है की सरपंच के भाई की फोर व्हीलर को पुलिस के सामने ही युवक ने आग के हवाले कर दिया। चर्चा है की यह विवाद पुरानी रंजिश को लेकर है। गांव में दहशत का माहौल है।

अम्लेश्वर थाना के ग्राम घुघवा में बीती रात दो परिवार के मध्य जमकर विवाद जो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम के ही एक युवक के परिवार ने सरपंच भानु सोनकर पर हमला कर दिया। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया।

स्थानीय लोगो ने बताया की पथराव भी हुआ है। इसके बाद कई बार पुलिस को फोन किया गया लेकिन पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने में बहुत विलंब लगा। एक ग्रामीण थाना पहुंचा तब पुलिस वाले मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है की पाटन से भी पुलिस बल बुलाया गया। जब पुलिस की टीम घुघवा पहुंची तब विवाद हो ही रहा था। ग्रामीणों का कहना है की इसी बीच पुलिस के सामने ही सरपंच के भाई के गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

घटना का विस्तृत जानकारी लेने अमलेश्वर थाना फोन नंबर से संपर्क करना चाहा लेकिन मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया गया। मामला की जानकारी पुलिस जांच के बाद ही मिलेगा। बताया जा रहा है घुघवा का सरपंच भाजपा समर्थित है ओर विवाद में शामिल दूसरा पक्ष कांग्रेस का कार्यकर्ता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेमेतरा में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली जिला...

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बेमेतरा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर : 29 अक्टूबर...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...