रायपुर कलेक्टर भुरे की बड़ी कार्रवाई: 9 अधिकारी-कर्मचारी को किया बर्खास्त, महिला कर्मचारियों से दुर्वव्यहार करने की मिली थी शिकायत

रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला बाल विकास विभाग जिला रायपुर अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, नवा बिहान, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल गृह, बाल संप्रेषण गृह में संविदा में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों पर संविदा नियम अंतर्गत सेवा से बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर ने बताया कि विभाग अधीन कार्यरत 9 अधिकारी-कर्मचारियों को खराब गोपनीय प्रतिवेदन, कार्य पर नियमित रूप से अनुपस्थिति, पीड़ित पक्ष से दुर्ववहार, महिला कर्मचारियों से दुर्वव्यहार की लंबे समय से शिकायत प्राप्त होने के आधार पर जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा अनुशंसा उपरांत कलेक्टर द्वारा सेवा बर्खास्त की कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा भर्ती नियम 2012 के उपबंधो द्वारा कार्य की उपयुक्तता का आकंलन पश्चात इनकी सेवाए 31 अक्टूबर से स्वतः समाप्त मानी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...