शराबी युवक की शिवनाथ नदी में मिली लाश: खुदकुशी या हादसा ? पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर शव को नदी से निकाला…जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। शिवनाथ नदी में एक बार फिर शव बरामद हुआ हैं। दरहसल बुधवार को घर से निकले युवक की लाश शिवनाथ नदी में मिली है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व SDRF की टीम ने गुरुवार को लाश को नदी से बाहर निकाला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है।

जेवरा सिरसा प्रभारी मनीष शौरी ने बताया की नदी में मिले युवक के शव का शिनाख्त वार्ड 12 शंकर नगर दुर्ग निवासी थानेन्द्र देवांगन 24 वर्ष के रूप में हुई है। वह बुधवार की शाम को अपने घर से बिना बताए निकला था। जिसे लोगों ने रात को शराब भट्टी के पास टहलते देखा था।

गुरुवार की सुबह शिवनाथ नदी स्थित उरला एनीकट मे उसका शव पाया गया। सूचना मिलने पर जेवरा सिरसा के अंतर्गत ग्राम बेलौदी शिवनाथ नदी एनीकट के लिए दुर्ग SDRF टीम को पुलिस ने भेजा। जहां रेस्क्यू कर युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि मृतक नशेड़ी किस्म का है। जानकारी के अनुसार थानेन्द्र रात को नशे की हालत में नदी के पास पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। लेकिन जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की या खुदकुशी का मामला है या महज एक हादसा है। टीम में विनय यादव, हेमराज मरावी, राजेश यादव, दिनेश चंद्राकर, शकील खान शामिल थे।   

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...