धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने केंद्र पहुंचे क्रेडा सदस्य विजय साहू, बोले-खरीदी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, किसानों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

भिलाई। छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने वाली है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। के्रडा सदस्य विजय साहू ने दुर्ग जिले के कोहका धान खरीदी केंद्र का आज जायजा लिया है। के्रडा सदस्य विजय साहू ने कहा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसे लेकर 1 नवंबर से जिले में धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी होगी। इस कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषक सेवा समिति कोहका का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक विमल वर्मा व डाकवर धु्रर्वे मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि इस खरीदी केंद्र में कुल 896 किसान, 750 हेक्टयर की फसल की खरीदी की जाती है। इस केंद्र में 28000 टन धान की खरीदी का अनुमान है। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस केंद्र में 22500 नया बारदाना और 25000 पुराना बारदाना है इसके अलावा २०हजार बारदाना की मांग और की गई है।

विजय साहू ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को त्रुटि रहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए है। साहू ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान की बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों की समुचित साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, शेड एवं बारदाना की उपलब्धता के साथ-साथ विद्युत एवं इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका में वर्तमान समिति की जानकारी श्री साहू ने जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा को दी और उनसे तत्काल प्राधिकृत अधिकारी की नियुक्ति की मांग भी की। धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान धर्मराज शर्मा, युगल देशमुख, भोला देशमुख, भानु देशमुख, भूपेंद्र साहू सहित केंद्र के अधिकारी मौजूद थे।

इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में आद्र्रता मापी यंत्र, काटा-बाट, किसानों की बैठक व्यवस्था, कैप कव्हर सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। धान की बिक्री के लिए किसान पंजीयन के कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। साहू ने बारदानों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आवश्यक बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा धान खरीदी की सतत मानिटरिंग हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

कोहका धान खरीदी केंद्र में ये गांव शामिल
समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका में कुरुद, जामुल, खेदामारा, ढौर, अकलोरडीह, जुनवानी, कोहका, खम्हरिया, कातुलबोर्ड, बघेरा शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर पुलिस की मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही:...

जशपुर। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले में मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दो दिनों में मवेशियों की तस्करों को पकड़ा गया है।...

कल होगी छत्तीसगढ़ कलार समाज प्रांतीय कार्यकरणी की बैठक:...

रायपुर। कल यानी 19 मई को छत्तीसगढ़ कलार समाज प्रांतीय कार्यकरणी की बैठक कर्मा धाम साहू समाज भवन संतोषी नगर रायपुर में रखी गई...

CG में सस्पेंशन नहीं अब होगी बर्खास्तगी: बिना सूचना...

डेस्क। छत्तीसगढ़ में अब बिना सूचना के ऑफिस नहीं आने वाले सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी है। सामान्य प्रशासन विभाग की...

इंस्पेक्टर नरेश पटेल ने हेमचंद यादव विवि दुर्ग से...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में निरीक्षक पद पर पदस्थ नरेश पटेल ने दुर्ग के हेमचंद विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल कर ली है।...

ट्रेंडिंग