CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया जहर, तीन दिन बाद मौत

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन दिन बाद रविवार शाम उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने गांव के ही 17 वर्षीय नाबालिग पर कॉलेज आते-जाते रास्ते में रोककर परेशान करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

मिलने के लिए लगातार बनाता था दबाव

परिजनों के अनुसार, नाबालिग छात्रा से मिलने के लिए लगातार दबाव बनाता था। आरोप है कि वह अपने भाई और मां के नाम सुसाइड नोट लिखकर छात्रा को धमकाता था कि यदि वह उससे नहीं मिली तो वह आत्महत्या कर लेगा। छात्रा और उसके परिजनों की ओर से समझाइश देने के बावजूद उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

बताया गया कि लगातार परेशान किए जाने और मानसिक तनाव के चलते छात्रा ने 3 सितंबर को चूहामार दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाली लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार शाम उसकी मौत हो गई।

पढ़ाई में होशियार थी छात्रा

परिजनों के मुताबिक, छात्रा पढ़ाई में होशियार थी। उसने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज में दाखिला लिया था और आगे की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा के पिता नहीं हैं, जबकि उसके दोनों भाई बाहर रहकर काम करते हैं। रक्षाबंधन के दौरान दोनों भाई घर आए थे और छात्रा ने उन्हें राखी भी बांधी थी।

नाबालिग के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर जिला अस्पताल चौकी में बयान दर्ज किया गया है। मामले में 17 वर्षीय नाबालिग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

सीएम साय ने रमन सिंह से की मुलाकात, कहा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों...

41 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया, 599 सरकारी...

मोहला। शिक्षा विभाग की जमीनी हकीकत की पड़ताल के लिए शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दो दिवसीय प्रवास के बीच सरकारी...

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...