दुर्ग में मासूम की हत्या से साहू समाज में आक्रोश: समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू पहुंचे गांव…पूर्व मंत्री रमशीला साहू समेत समाज के पदाधिकारियों ने की हत्यारे को फांसी देने की मांग

भिलाई। दिवाली का त्योहार रूदा गांव के लिए फिका था। न दीप जले और न उत्सव मनाए गए। पकवान भी नहीं बनाए गए। सबके सब शोक में डूबे हुए थे। दरअसल, अंडा समीपस्थ रूदा गांव में मासूम छात्र की दर्दनाक हत्या कर दी गई। हत्यारे अब तक पकड़े नहीं गए। दुर्ग पुलिस मामले को लेकर गंभीरता दिखा रही है लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
इस मामले को लेकर साहू समाज काफी आक्रोशित है। मृतक 11 वर्षीय समीर साहू की हत्या कर दी गई। वह दोस्तों के साथ कबड्‌डी खेलने गया था। लेकिन वो लौटकर नहीं आया।

अबोध बालक को क्या पता था कि उसके साथ कुछ अनहोनी होने वाली है। वह अपने घर नही पहुंच पाएगा। जब घर नहीं पहुंचा तो मां-बाप पूरे परिवार खोजबीन में लगे। गांव वाले भी ढूंढने में लगे। लेकिन नहीं मिला। दो दिन बाद गाय चराने वाले चरवाहा को अनायास बेसरम की झाड़ियों में बच्चे का पैर देखा।
वह चिल्लाते हुए गांव पहुंचा। फिर अज्ञात आशंका से सशंकित सब रोते बिलखते वहां कहानी बताई। देखा उनके जिगर का टुकड़ा बोरे मे दोनों हाथ पैर पीछे से बंधे तीन दिन बाद मिला। किसी हत्यारे ने बड़े निर्मम ढंग से बच्चे की हत्या कर बोरे में भर दिया था। आज सात दिन हो गए अब तक हत्यारे का पता नहीं। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू गांव पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचकर गिरफ्तार करने कहा है।


पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक डाक्टर दयाराम साहू ने भी घटना की जानकारी ली। तत्काल अपराधी को पकड़ने प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने शासन प्रशासन को आग्रह किया है कि मृतक के परिजन को ढाढस बंधाते हुए शासकीय सहायता के लिए उच्च अधिकारियों से बात की।
ममता साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय महिला प्रकोष्ठ ने कानूनी सलाह दिया। साथ में प्रदेश के उपाध्यक्ष रामखिलावन साहू , प्रदेश महामंत्री द्वय लखन साहू दुर्ग , दया राम साहू धमतरी , दुर्ग जिला अध्यक्ष नन्दलाल साहू , प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष हीरेन्द साहू धमतरी , महिला संयोजिका, सरपंच रुदा , तहसील अध्यक्ष दयाराम साहू , प्रमोद साहू दुर्ग , रायपुर गुढ़ियारी महिला प्रकोष्ट सयोजिका ,एवं परीक्षेत्रीय अध्यक्ष , ग्रामीण अध्यक्ष साहू समाज एवं आजपास के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने तत्काल अपराधी को पकड़ने की मांग की है। फांसी की मांग भी समाज के लोगों ने की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...