जेठ द्वारा लाई गई मिठाई से नहीं करूंगी दिवाली पूजा, इतना कहकर पत्नी ने कर ली आत्महत्या, पति ने बनाया सुसाइड वीडियो और भेज दिया साली को, फिर…

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के राजीव विहार में महिला के फांसी लगाए जाने पर पति उसे बचाने के बजाय वीडियो बनाता रहा। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया। शुरूआती जांच में सामने आया कि पति ने ना तो कभी पत्नी के साथ मारपीट की और ना ही मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। आखिर फिर ऐसी कौन सी वजह रही जो पति-पत्नी के बीच हर रोज झगड़े होते थे। जिसके बाद मामला आत्महत्या तक पहुंच गया। आरोपी पति संजीव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दिवाली पर पूजा के लिए बड़े भाई शिवम मिठाई लेकर आए थे। जिस पर संजीव की पत्नी शोभिता ने कहा कि वह जेठ द्वारा लाई गई मिठाई से दिवाली पूजा नहीं करेगी।

मिठाई के लिए हुआ था दंपति में विवाद
इस दौरान संजीव काम में फंस गया और मिठाई लाना भूल गया। इसी बात को लेकर दंपति के बीच दिवाली के अगले दिन यानि की 25 अक्टूबर को विवाद हुआ। इस दौरान विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि शोभिता बेड पर कुर्सी रख फांसी लगाने की कोशिश करने लगी। जिस पर उसके पति संजीव ने पत्नी का वीडियो बनाकर अपनी साली मानसी को भेज दिया और कहा कि देखो तुम्हारी बहन क्या हरकत कर रही है। इसके बाद उसकी पत्नी ने फांसी नहीं लगाई और उसने संजीव से वह वीडियो डिलीट करवा दी। वीडियो डिलीट होने के बाद दंपति के बीच फिर झगड़ा हुआ। संजीव ने बताया कि इसके बाद वह अपने काम में व्यस्त हो गया और जब वह कुछ देर बाद बेडरूम में पहुंचा तो देखा कि शोभिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास
जब तक संजीव ने पत्नी को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संजीव ने बताया कि उसने पत्नी के सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाई थी। उसने बताया कि शोभिता की हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करने की आदत थी। उसकी हरकत दिखाने के लिए उसने अपने ससुराल वालों को वीडियो भेजी थी। पत्नी के मरने के बाद वह वीडियो एक्सपोज हो गई और उसके जेल जाने की सबसे मजबूत वजह बन गई। संजीव ने कहा कि जब शोभित ने पहले फांसी लगाने का प्रयास किया तो उसने पत्नी को रोक लिया था। जिसके बाद उसने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की कर रही जांच
संजीव गुप्ता ने बताया कि ठीक इसी तरह उसकी सास ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। तब उसकी पत्नी शोभिता की उम्र पांच साल की थी और इस समय मेरी बेटी की उम्र महज चार साल है। संजीव ने रोते हुए कहा कि मेरा पूरा परिवार उजड़ गया। मायके वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजीव पर आईपीसी की धारा-306 की धारा में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस इस मामले में सास, ससुर समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सामान्य वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी...

छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। समुद्र में बढ़ती हलचल और तेजी से बदल...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर बलौदाबाजार जिले के दरचुरा...

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...