छठ पूजा के लिए सेक्टर-1 में गॉर्डन में पार्षद वशिष्ठ ने 10 दिन में बनवाया घाट: SP डॉ. पल्लव के परिवार संग 200 से ज्यादा महिलाओं ने की पूजा अर्चना

भिलाई। छठ महापर्व की सबसे अलग और खास तस्वीर सेक्टर-1 भिलाई में देखने को मिली। पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने सेक्टर-1 गॉर्डन में कृत्रिम घाट बनाया गया। जहां 200 से ज्यादा माताओं और बहनों ने छठी मैया की पूजा-अर्चना की।

सेक्टर-1 के सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा द्वारा इस कृत्रिम घाट को महज 10 दिनों में बनाया गया। जिसे लोगों ने भरपूर सराहा और पार्षद वशिष्ठ की जमकर तारीफ की। सबने पार्षद वशिष्ठ को आशीर्वाद दिया, क्योंकि इस भव्य आयोजन को उन्होंने बेहतर तरीके से कराया।

पार्षद वशिष्ठ ने बताया कि, दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के परिवार के सदस्यों ने भी सेक्टर-1 घाट आकर पूजा अर्चना की। एसपी डॉ. पल्लव भी छठी मैया की पूजा-अर्चना में शामिल होकर आशीर्वाद मांगा।

वशिष्ठ ने बताया कि, इस बार पहले से ज्यादा भव्यता देखने को मिली। आने वाले वर्षों में इसे और बेहतर ढंग से करेंगे।

आपको बता दें कि, सेक्टर-1 घाट 200 से ज्यादा परिवार ने छठी मैया की पूजा की और छठी मैया से संतान की लंबी आयु के लिए आशीर्वाद मांगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...