श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पांडे ने किया तालाबों का भ्रमण: श्रद्धालुओं से भेंटकर दी शुभकामनाएं…वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद; देखिए तस्वीरें

भिलाई। आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने छठ के पावन अवसर पर आज भिलाई के विभिन्न छठ तालाबों का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से भेंटकर उन्हें इस शुभ अवसर की शुभकामनाएं दी एवं वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

पाण्डेय ने आज सेक्टर-2 छठ तालाब, छावनी में शीतला शहीद चुम्मन यादव सरोवर, लक्ष्मण नगर, बैकुंठधाम एवं हाउसिंग बोर्ड सूर्यकुण्ड तालाब का भ्रमण किया और लोगों से भेंट की। उन्होंने कहा कि मैं सूर्य देव और छठी मइया से भिलाई वासियों की खुशहाली, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

पाण्डेय के भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से विनोद सिंह, प्रशांत पाण्डेय, रिंकू साहू, रोहित तिवारी, आकाश चंद्रवंशी, एस. राजशेखर, रेहान अहमद, आशुतोष पाण्डेय, जे. श्रीनिवास राव, राजा संधू, आदित्य टोपा, आनंद सिंह, जोनाथन जोना, अमित पाण्डेय, रज्जू बग्गा, अशोक यादव आदि बड़ी संख्या में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...