बैकुंठधाम सूर्यकुंड में हजारों महिलाओं ने की छठी मैया की पूजा, मंदिर समिति के आयोजन की सबने की तारीफ, आशीर्वाद लेने पहुंचे राजनीतिक दलों के नेता

भिलाई। हर बार की तरह इस बार भी बैकुंठधाम सूर्यकुंड कैंप-2 में छठ पूजा की भव्यता देखने को मिली। हजारों माताओं-बहनों ने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर संतान की लंबी आयु की कामना की। बैकुंठधाम मंदिर व समिति के संस्थापक राजेंद्र सिंह अरोरा ने बताया कि, समिति की ओर से माताओं और बहनों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे। किसी प्रकार की किसी को असुविधा न हो। इस बात का पूरा ख्याल रखा गया। सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और छठी मैया की आराधना की।


संस्थापक अरोरा ने बताया कि, छठी मैया का आशीर्वाद लेने और व्रतियों को बधाई देने के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, मनीष पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

उन्होंने सभी को छठ महापर्व की बधाई दी। अरोरा ने बताया कि, पहले से इस बार काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर में मां देवी का दर्शन भी किया। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसकी भी समिति की ओर से तैयारी हो गई है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने वालों में मंदिर समिति के रिंकू राजेश, भोला साहू, बंटी, अखिलेश, त्रिलोकी पांडेय, भरतलाल तिवारी, ऋतिक ओझा, सतीश, रामकुमार, देवनारायण शर्मा, कृष्णा, पप्पू सिंह, सतीश, आरती सोनवानी, बहाद्दुर पेंटर समेत अन्य ने योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...