भाजपा जिलाध्यक्ष बिचपुरिया ने तालाब पहुंचकर दी छठ की बधाई…बोले-हजारों वर्षों से छठी माई की कृपा से लोग जुड़े हैं

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने विभिन्न तालाबों का दौरा कर छठ पूजा की बधाई दी। उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहें, जो अलग-अलग तालाबों का दौरा कर बधाई प्रेषित किए।

छठ पर्व पर शीतला तालाब सुपेला, बैकुंठ धाम कैंप 2 , रामनगर मुक्ति धाम तालाब, सेक्टर 2 छट घाट का भ्रमण कर जिलाध्यक्ष बिचपुरिया ने सभी लोगों को बधाई शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा, सामूहिकता का दर्शन है। छठ जैसे पर्व एक आदर्श उदाहरण हैं जो 4 चरण में होता है और अंतः और बाह्य शुद्धि होती है, जल से अर्घ दिया जाता है,ये बगैर शुद्धि के नही होता।

बिचपुरिया ने कहा, नहाय खाय से शुरू होकर खरना फिर अस्तांचल सूर्य के साथ कल उगते सूर्य को उपासना करने से सम्पन्न होगा प्रकृति के देवता सूर्य हम सबको एक आर्शीवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि बिना सूर्य के दुनिया मे कुछ दृष्टिगोचर नहीं होता। छठ पर्व से समाजिक समरसता का भी उदाहरण प्रस्तुत होता है। छठी माई के साथ हम आस्था से जुड़े हैं, ईश्वर की कृपा सबके साथ होती है। हजारों वर्षों से छठी माई की कृपा से लोग जुड़े हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...