CG – हुक्का, शराब और जन्मदिन पार्टी: कैफे में शराब और हुक्का की चल रही थी पार्टी… पुलिस ने मारी रेड… 6 को किया गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुक्का पीकर जन्मदिन मना रहे युवकों को भारी पड़ गया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है की कैफे में युवक शराब भी पी रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने रेड मारी और बड़ी कार्रवाई की। 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्री टॉप कैफे में कुछ लोग जन्मदिन मनाने पहुंचे हैं। युवक वहां पर हुक्का पी रहे हैं। साथ ही जमकर शराब पार्टी भी चल रही है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने मौके पर दबिश दी और 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब की 3 बोतल, फ्लेवरयुक्त हुक्का 2 नग समेत कुछ और सामान जब्त किए हैं।

दरअसल, हुक्का और जुआ को लेकर पहले ही राज्य सरकार ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। यही वजह है कि लगातार अलग-अलग जिले में कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी कई जिलों में भी पुलिस ने रेड मारी है और कार्रवाई की है। इस बीच कोरबा में भी इस तरह की कार्रवाई हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...