दल्ली राजहरा-रावघाट दौरे में सेल चेयरमैन सोमा मंडल ने क्या-कुछ देखा…पूरे दौरे का सार यहां

भिलाई। सेल चेयरमेन, सोमा मंडल बीते 27 अक्टूबर को रात्रि भिलाई प्रवास पर आयी थी। प्रवास के प्रथम दिन भिलाई इस्पात संयंत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसी कड़ी में वे 28 अक्टूबर को रात्रि दल्ली राजहरा के लिए रवाना हुई। दल्ली राजहरा पहुंचने पर सोमा मंडल, सेल के डायरेक्टर (टेक्नीकल) ए के सिंह, भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता का स्वागत कार्यपालक निदेशक (खदान) तपन सूत्रधार, मुख्य महाप्रबंधक (खदान-रावघाट) समीर स्वरुप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

प्रवास के तीसरे दिन सेल चेयरमेन, सोमा मंडल सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की महत्वाकांक्षी परियोजना रावघाट क्षेत्र देखने पहुंची। उन्होंने रावघाट रेल परियोजना की प्रगति का भी वर्तमान में जायजा लिया और अंतागढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अंजरेल से आने वाले लौह अयस्क को अंतागढ़ से संयंत्र भेजे जाने की प्रक्रिया की भी जानकारी ली।

सोमा मंडल अंतागढ़ में रेल परियोजना का अवलोकन करने के साथ संयंत्र की सीएसआर परियोजना के तहत जारी डीएवी स्कूल, अंतागढ़ का भी निरीक्षण किया और शिक्षकों एवं बच्चों से चर्चा की। उन्होंने बच्चों के द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की भी जानकारी ली। सेल चेयरमेन ने डीएवी स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों के समर्पण और कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही वे दल्ली राजहरा से रावघाट तक की रेललाइन परियोजना की सुरक्षा में संलग्न सशस्त्र सीमा बल की 28 वीं बटालियन कुच्छे अंतागढ़ का भी अवलोकन किया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षा बल द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुरक्षा और सीएसआर गतिविधियों के संचालन में सहयोग करने की सराहना की तथा जवानों को बधाई दी।

उन्होंने रावघाट परियोजना के वर्तमान उत्पादन को लेकर सराहना करते हुए कहा कि आशा है कि जून 2025 तक रेललाइन का कार्य पूर्ण होते ही लौह अयस्क का उत्पादन पूरी गति से प्रारंभ हो जाएगा। अंतागढ़ से निकलकर वे दल्ली राजहरा लौह अयस्क खदान समूह के मुख्यालय राजहरा पहुंची। राजहरा में संयंत्र के खदान के अधिकारियों से चर्चा करने के साथ ही उन्होंने लौह अयस्क खदान की अधिकृत यूनियन के साथ बैठक की। बैठक में खदान के श्रमिकों के विभिन्न हितों और समस्याओं की चर्चा की गई।

इसके पूर्व सेल चेयरमेन ने दल्ली राजहरा में प्रस्तावित पैलेट प्लांट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर शिलान्यास के पश्चात सेल चेयरमेन, सोमा मंडल, डायरेक्टर (टेक्नीकल) ए के सिंह, संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने शिलान्यास स्थल पर वृक्षारोपण भी किया। सोमा मंडल ने राजहरा महिला समाज की सदस्यों से मुलाकात की और राजहरा में महिलाओं के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...