अच्छे काम के लिए विधायक देवेंद्र को मिल रहा आभार: सेक्टर-6 मार्केट के व्यापारियों को दी बड़ी राहत, विधायक की पहल से लगाए गए पेवर ब्लॉक, व्यापारियों ने माना आभार

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के सेक्टर 6 बी मार्केट में हर साल बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। बारिश से बाजार में कीचड़ हो जाते है। इससे एक ओर जहां व्यापारियों को बड़ी समस्या होती है। वहीं दूसरी ओर यहां आने वाले ग्राहकों को भी बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में वर्षों से व्यापारियों की मांग थी कि मार्केट में पेवर ब्लॉक लगाया जाए।


व्यापारियों की वर्षों पुरानी यह मांग अब पूरी हो गई है। वो भी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से। विधायक देवेंद्र यादव से सेक्टर 6 बी मार्केट के व्यापारियों ने मांग रखी थी कि उनके बाजार में पेवर ब्लॉक लगाया जाए। व्यापारियों की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और बाजार में पेवर ब्लॉक लगवाया है।

इससे सभी व्यापारियों में काफी हर्ष और उत्साह का माहौल है। आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब व्यापारियों से भेंट मुलाकात करेन पहुंचे तो व्यापारियों ने उनका हृदय से आभार जताया और कहा कि उनकी पहले से वर्षों पुरानी उनकी मांग पूरी हो गई है। अब पूरे बाजार में जब पेवर ब्लॉक लगावा दिया गया है। तो इससे सभी को बड़ा लाभ मिलेगा।

अब बाजार में बारिश के दिनों में पानी नहीं भरेगा और कीचड़ से भी मुक्ति मिलेगी। सभी व्यापारियों ने पुष्प माला पहनाकर विधायक श्री यादव का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनका परम धर्म है। उन्हें जब से भिलाई की जनता ने सेवा करने का अवसर दिया है, तब से वे लगातार सेवा में जुटे है।

शहर के प्रमुख बाजारों को साफ और सुव्यवस्थित करके साथ ही बाजारों में आने वाले व्यापारी और ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रख कर हम लगातार काम कर रहे हैँ। पेवर ब्लॉक् लगाने के साथ ही पीने का शुद्ध पानी, शौचालय आदि की भी व्यवस्था की गई है। जैसे जैसे व्यापारियों कीमांग आ रही है, वैसा वैसा विकास कार्य करवाते जा रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव सभी व्यापारी से बारी बारी से मिले। उनका हालचाल जाना ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...