सूर्योदय के पहले अर्घ्य देने नेवई डेम पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू: छठ महापर्व की दी बधाई…रिसाली क्षेत्र के कल्याणी मंदिर और रूआबांधा तालाब में भी लोगो से किया मेल मुलाकात

रिसाली। उत्तर भारत के मुख्य त्यौहार छठ पर्व जिसे अब पूरे भारत में हर्षों उल्लास के साथ मनाई जाती है। इसी पर्व की बधाई देने दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सुबह-सुबह नेवई डेम पहुंचे। वे सूर्योदय के पहले ही डेम निकट पहुंचे और लोगों से मेल मुलाकात कर पर्व की बधाई दी।

इस दौरान गृहमंत्री वेदी की पूजा अर्चना भी की। साथ ही ऊगते सूरज को नमन किया। बाद में ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम क्षेत्र के कल्याणी मंदिर तालाब और अंत में रूआबांधा तालाब पहुंचकर ऊगते सूरज को अर्ध देने पहुंचे और उत्तर भारतियों से मुलाकात की।

ठंड होने की वजह से तालाब किनारे चना व चाय की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी। गृहमंत्री स्टाल तक पहुंचे और चाय वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सदस्य गोविन्द चतुर्वेदी, सोनिया देवांगन, परमेश्वर, पार्षद रेखा देवी, चन्द्रप्रकाश सिंह, विनय नेताम, डोमन लाल बारले, एल्डरमेन संगीता सिंह, शिशिर साहू, संध्या वर्मा, ब्लाक कांग्रेस के चन्द्रकांत कोरे, जाकीर खान, युवक कांग्रेस के दादू नागदेवे, सुरेन्द्र बाघमारे आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...