दुर्ग में दिनदहाड़े उठाईगिरी का Live वीडियो: बैंक के सामने से फिल्मी अंदाज में गाड़ी की डिक्की से ढाई लाख कर दिए पार… कुछ ही मिनट में शातिर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम… आरोपियों तक पहुंची पुलिस, देखिए VIDEO

भिलाई। दुर्ग में लूट की एक बार फिर से वारदात हुई है। बैंक के ठीक सामने से एक शख्स की बाइक की डिक्की से शातिर बदमाशों ने 2.70 लाख की उठाईगिरी कर फरार हो गये। शातिर बदमाशों ने शख्स को झांसे में लेने के लिए पहले कुछ नोट गाड़ी के पास गिरा दिये, जैसे ही वह शख्स पैसे उठाने नीचे की तरफ झुका, तभी बदमाशों ने उसकी डिक्की से पैसा निकालकर फरार हो गये। इस घटना का विडियों सामने आने के बाद एसपी अभिषेक पल्लव ने ऐसे शातिर गिरोह के बदमाशों के झांसे में आने से बचने की सलाह दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, ये घटना दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आज दोपहर डेढ़ बजे पीड़ित मोहम्मद नसीम 42 वर्ष निरंकारी फर्नीचर गंज पारा स्थित भारतीय स्टेट बैंक गया था। ढाई लाख निकालकर अपनी बाइक के डिक्की में रख रहा था। इस दौरान पीछे से एक सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति आया और बोला कि आपके कुछ रुपये पीछे गिरे हुए है। इतना सुनते ही मोहम्मद डिक्की में रुपये रखकर जमीन पर गिरे रुपयों को उठाने चला गया। आरोपी मौका पाकर डिक्की से ढाई लाख रुपये पर कर दिए।

पीड़ित जब गाड़ी लेकर घर आया तब इसकी डिक्की में रुपए नहीं मिले, जिसके बाद कोतवाली थाना पहुंचकर इसकी एफआईआर दर्ज कराई। मौके पर पहुँची टीम ने आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाला गया। जिसमे दो युवक दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि घटना को आजम देने वाले युवक दुर्ग के ही है। पुलिस आरोपी तक पहुच चुकी है। घटना का खुलासा थोड़े देर में कर देगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेस क्लब में पिस्टल लहराने के बाद चली गोली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रेस क्लब परिसर के भीतर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। शनिवार शाम सदस्यता को लेकर हुए विवाद के...

दुर्ग में तलवार लेकर घूम रहे 2 युवक गिरफ्तार...

दुर्ग। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में तलवार लेकर घूमने और राहगीरों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।...

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...