टाउनशिप की समस्याओं को लेकर BSP को ज्ञापन: मुख्य मार्गों का डामरीकरण और बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को शुरू कराने तिलकराज ने रखी मांग

भिलाई। टाउनशिप की समस्याओं को दुरूस्त कराने की मांग को लेकर बीएसपी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया है। बीएसपी प्रबंधन को सेक्टर-6 के रहने वाले भाजपा नेता तिलकराज यादव ने ज्ञापन सौंपा है। अपने ज्ञापन में कहा है कि, भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के मुख्य महाप्रबंधक से मुलाकात हुई। इस मुलाकात में ज्ञापन देकर टाउनशिप की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इसी संबंध में टाउनशिप के मुख्य मार्गों के डामरीकरण, सेक्टर-6 स्थित सड़क 62 ,63 के खेल मैदान में बंद पड़े लाइट को चालू करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। महाप्रबंधक जी से मुलाकात में सभी समस्याओं को रखा गया। उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया गया। बीएसपी प्रबंधन कर्मचारियों के हित को देखते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...