CM भूपेश बघेल ने अपने टाइपोग्राफी स्कैच का किया अनावरण: इस विश्वविद्यालय की छात्र ने छत्तीसगढ़ की विभिन्न योजनाओं को उल्लेखित करते हुए, 11 हजार से अधिक शब्दों से बनाया है स्कैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में आयोजित राज्योत्सव एवं नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, राजनांदगांव की छात्रा अनन्या ठाकुर द्वारा कपड़े पर टाइपोग्राफी आर्ट से बनाए गए अपने स्कैच का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अनन्या ने बताया कि यह स्कैच उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की 32 विभिन्न योजनाओं को उल्लेखित करते हुए 11 हजार 5 सौ 60 शब्दों से निर्मित किया है। जिसे बनाने में उन्हें लगभग 1 महीने का समय लगा है। इसके साथ ही उन्होंने इस स्कैच को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भी प्रस्तावित किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी इस कला की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...