छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS समीर विश्नोई को किया सस्पेंड: ED ने मनी लांड्रिंग केस में किया था अरेस्ट, जिसके चलते लिया गया एक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जेल में बंद आईएएस अफसर समीर विश्नोई को निलंबित कर दिया है। कुछ देर पहले ही सामान्य प्रशासन विभाग के आईएएस की सिविल लिस्ट में यह अपडेट देखा गया है। सूचि के अनुसार आईएएस को 27 अक्टूबर को ही निलंबित कर दिया गया था, परन्तु सिविल लिस्ट को अपडेट नहीं किया गया था।

गौरतलब है की आईएएस समीर विश्नोई के घर ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापे मारी की कारवाही की थी। जिसमें 47 लाख कैश के साथ जेवर जब्त किया गया था। ED ने दो बार 14 दिनों की रिमांड लेकर पूछताछ की थी। जिसके पश्चात 27 अक्टूबर को रिमांड अवधि खत्म होने पर आईएएस को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...