धान खरीदी शुरू होते ही बारदाने के बड़े लॉट में आग: चना और गेहूं के बीज भी जलकर खराब…फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

भिलाई/पाटन। धान खरीदी का दौर शुरू हो गया है। बारदाने का संकट अभी गहराया नहीं है, उससे पहले पाटन के एक खरीदी केंद्र में आगजनी की घटना सामने आई है। पाटन के सेवा सहकारी समिति सोरम के गोदाम में अल सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। चौकीदार ने आग लगने की सूचना अध्यक्ष संतोष वर्मा , समिति प्रबंधक को दी। आज लगने की खबर पाकर सभी मौके पर पहुंचे। दमकल और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है की शार्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। बहरहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आगजनी में धान खरीदी के लिए रखे बोरे जल गए। वही चना वा गेंहू का बीज भी खराब होने के खबर है।

फ़ायर कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार थाना पाटन के अंतर्गत ग्राम सोरम शासकीय बारदाना गोदाम में लगी आग की सूचना पर अग्निशमन कर्मियों को रवाना किया गया। वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी मशक़्क़त से आग पर क़ाबू पाया आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। अग्नि शमन कर्मी भगवती बंजारे, मुख़्तार अली, नगर सैनिक जवान, संतोष ,रमेश ने आग बुझाने में बेहतर काम किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...