प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिसाली के जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न: अभिषेक बंछोर को बनाया गया कार्यकारिणी सदस्य

रिसाली, भिलाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिसाली के जीवन दीप समिति की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक में अभिषेक बंछोर को जीवन दीप समिति का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर चंद्रशेखर नायक ने बताया की अभिषेक बंछोर द्वारा कोरोना महामारी काल के स्तिथि में भी कोरोना जाँच और टीकाकरण कार्य में लगातार सेवा दिया गया।

बैठक में अभिषेक बंछोर ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में ज़रूरी और बुनियादी सुविधा जैसे 1 स्टोर रूम, स्वास्थ्य केंद्र के बाहर साफ़ सफ़ाई, मरीज़ों के लिए शौचालय और केंद्र का मर्रमत जैस कार्यों के लिए प्रयास किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से डॉक्टर चंद्रशेखर नायक, डॉक्टर साक्षी चंद्राकर, तुषार वर्मा, वार्ड पार्षद सरिता देवांगन, नरेंद्र साहू, भूपेन्द्र साहू, श्यामलाल साहू, पुष्पेंद्र उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...