सियान महोत्सव का रोमांच कल से होगा शुरू: भिलाई के सीनियर्स बढ़-चढ़ कर ले रहे है हिस्सा, सबसे अधिक सुपर सीनियर सियान ने दिखाई दिलचस्पी…6 को सेक्टर-2 में होगा मेगा फाइनल; देखिए किस गेम्स में कितने प्रतिभागी

भिलाई। मिनी इंडिया भिलाई में दिल तो बच्चा है जी के थीम पर सियान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का आगाज कल सुबह 10:00 बजे से राधिका नगर में कैरम प्रतियोगिता से होगा।

इस महोत्सव की पहल भिलाई नगर निगम के सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने की है, बता दे दुर्ग संभाग के पुलिस महानिरीक्षक (IG) बीएन मीना ने सियान महोत्सव का पोस्टर विमोचन किया था।

आयोजन के संयोजक ललित मोहन ने बताया की प्रतियोगिता 3 वर्ग में रखे गए हैं। जूनियर सियान (50-60 वर्ष), सीनियर सियान (60-70 वर्ष) और सुपर सीनियर सियान (70 वर्ष से ऊपर)। सियान महोत्सव का मेगा फाइनल 6 नवंबर 2022 को स्व. राजेश पटेल स्टेडियम सेक्टर 2 भिलाई में होगा।

कैरम प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागी, बैडमिंटन में 35, लुडो में 42, चेस में 14, पेंटिंग/रंगोली में 18, वादन में 4, अंताक्षरी में 56, म्यूजिकल चेयर में 80, रनिंग/वाकिंग में 72, मेगा हाउजी में 108, संगीत में 76, रैंप वॉक में 36, डांस में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया है।

गौरतलब है की सबसे ज्यादा प्रतिभागी सुपर सीनियर सियान व उसके बाद सीनियर सियान वर्ग के है। बुजुर्गों में इस आयोजन को लेकर बहुत उत्साह है। प्रतिभागियों में नि:शक्त आयोग के पूर्व आयुक्त, डॉक्टर, टीचर, अधिकारी के साथ सभी वर्गों ने भाग लिया है।

बैडमिंटन के मैच 5 तारिक शनिवार को सुबह 10 बजे से शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी के स्टेडियम में आयोजित होंगे। सियान महोत्सव के मार्गदर्शक पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा और संयोजक ललित मोहन है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ BJP में रणनीति पर महामंथन : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में दो दिनों तक चले संगठनात्मक बैठकों के दौर के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं...

दुर्ग में बच्चा चोरी के शक में 5 महिलाओं...

दुर्ग। जिले के नंदौरी गांव में बच्चा चोरी के शक में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो...

बिलासपुर में 2.50 लाख की हेरोइन के साथ युवक...

बिलासपुर। त्योहारों के बीच नशे के कारोबार पर नजर रख रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ACCU और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम...

पेंड्रा में वनकर्मी से मारपीट का आरोप : ड्यूटी...

पेंड्रा। गौरेला वन परिक्षेत्र के दर्री बीट में ड्यूटी के दौरान वनकर्मी के साथ कथित मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है।...